Russia ने यूक्रेनी सेना से जुड़े समूह पर घुसपैठ का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2023

रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि यूक्रेन की सेना से जुड़े लड़ाकों ने सोमवार को सीमा पर हमला किया और इस दौरान एक छोटे शहर में तीन लोग घायल हो गए। हालांकि यूक्रेन के अधिकारियों ने समूह से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया और इसे रूस के खिलाफ गुस्साए रूसियों का विद्रोह करार दिया। दोनों पक्षों के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी। यूक्रेन से सटे रूस के बेलगोरोड क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों से जुड़ा एक समूह दोनों देशों की सीमा से लगभग पांच किलोमीटर अंदर ग्रेवोरोन शहर में दाखिल हुआ है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने शहर पर भी तोपों से हमला किया है।

ग्लैडकोव ने कहा कि हमले में तीन लोग घायल हुए हैं और तीन मकान तथा एक प्रशासनिक इमारत क्षतिग्रस्त हुई है। लेकिन यूक्रेनी सैन्य खुफिया अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि यूक्रेन के लड़ाकों ने यह हमला किया है। इसके बजाय उन्होंने दावा किया कि ग्रेवोरोन में हुई घुसपैठ के लिए वे रूसी नागरिक जिम्मेदार हैं, जो रूस में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। यूक्रेन के खुफिया अधिकारी एंड्री चेर्नियाक ने कहा कि हमले के पीछे खुद को रूसी स्वयंसेवी कोर और “रूस की स्वतंत्रता” सेना कहने वाले समूहों से जुड़े रूसी नागरिकों का हाथ है।

प्रमुख खबरें

2026 में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का महा-दांव, बॉर्डर 2 से रामायण तक, ये 5 फिल्में मचाएंगी तहलका

Abhishek Banerjee का EC पर सीधा वार: भाजपा का एजेंट, सही लिस्ट छुपा रहा चुनाव आयोग

बड़े लोगों की बातें (व्यंग्य)

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में सफर? डॉक्टर की सलाह, ये सावधानियां हैं जरूरी