सीरिया संबंधी वार्ता में अमेरिका को शामिल करने पर रूस सहमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2017

जेनेवा। सीरिया के भविष्य पर इस महीने के अंत में कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में होने वाली शांति वार्ता में अमेरिका को शामिल करने पर रूस सहमत हो गया है। साइप्रस पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बाद कल तुर्की के विदेश मंत्री मेवलूत कावूसोग्लू ने जेनेवा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका को निश्चित रूप से इस वार्ता में शामिल किया जाना चाहिए और हमलोग इस बात पर रूस के साथ सहमत हो गए हैं।’’

 

अस्ताना में संभवत: यह वार्ता 23 जनवरी को होगी। रूस और तुर्की पिछले महीने युद्ध से बर्बाद हुए सीरिया में संघर्षविराम की मध्यस्थता कर रहे थे लेकिन इसमें अमेरिका शामिल नहीं था। यह शांति समझौता 30 दिसंबर से प्रभावी हुआ था और इसके कारण सीरिया के ज्यादातर हिस्सों में शांति बहाल हुई हालांकि कुछ क्षेत्रों में लड़ाई तब भी जारी थी। जेनेवा में कावूसोग्लू ने कहा, ‘‘हमें संघर्षविराम को जारी रखने की जरूरत है और यह अस्ताना शांति वार्ता के लिए जरूरी है।’’ तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा कि वार्ता के लिए आमंत्रण संभवत: अगले सप्ताह भेजा जाएगा और अमेरिका को वहां उपस्थित होना चाहिए।

 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!