रूस ने ईरानी वायु सेना स्टेशन से सीरिया पर हवाई हमले किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2016

मॉस्को। रूस ने कहा कि उसके जंगी जहाजों ने सीरिया में जिहादी समूहों पर बमबारी करने के लिए पहली बार ईरानी वायुसेना स्टेशन से उड़ान उभरी। यह लड़ाई तहस नहस हो चुके अलेप्पो शहर पर नियंत्रण के लिए हो रही है। अमेरिका ने कहा कि रूस का यह कदम सीरियाई संकट को और मुश्किल बना देगा। मॉस्को में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लंबी दूरी के जंगी विमानों ने पश्चिमी ईरान के हमेदन वायु सेना स्टेशन से उड़ान भरी और उसने अलेप्पो, द’यर अज़ ज़ोर और इदलिब प्रांतों में इस्लामिक स्टेट और जभत अल-नुसरा आतंकी समूहों के खिलाफ हवाई हमले किए।

 

मॉस्को ने कहा कि हमलों में जिहादियों के हथियार डिपो और कमांड केंद्रों सहित कई निशानों को तबाह कर दिया गया। इन हमलों में बड़ी संख्या में लड़ाके मारे गए हैं। वहीं, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि अलेप्पो में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में रूसी और सीरियाई विमानों की बमबारी में 23 नागरिक मारे गए हैं। इसने कहा है कि विद्रोहियों द्वारा की गई गोलाबारी से सरकार के कब्जे वाले क्षेत्रों में भी नौ नागरिक मारे गए हैं। ईरान से हवाई हमले करना उस बमबारी अभियान में एक बड़ा बदलाव है जिसे मॉस्को ने सितंबर में सीरियाई नेता बशर अल असद के समर्थन में शुरू किया था। अब तक मॉस्को सीरिया और रूस में अपने वायु सेना स्टेशनों से हवाई हमले करता था। ईरान और रूस सीरिया की असद सरकार के धुर समर्थक हैं।

 

प्रमुख खबरें

यूक्रेन का तीखा जवाब: पुतिन पर हमले का रूस का दावा झूठा, कोई सबूत नहीं!

खरमास में करें ये 5 खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और बाधाएं

Kerala पर DK Shivakumar के बयान से भड़की BJP, पूछा- क्या प्रियंका गांधी सहमत हैं?

Battle of Begums का चैप्टर क्लोज! एक हुईं दुनिया से रुखसत, एक सत्ता से दूर, 34 साल की लड़ाई में तिल-तिल तबाह होता रहा बांग्लादेश