एक-दूसरे को सैनिकों के शव सौंपने पर रूस को यूक्रेन की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2025

रूस के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि युद्ध में मारे गए 6,000 सैनिकों के शवों को योजनाबद्ध तरीके से एक-दूसरे को सौंपे जाने के लिए मॉस्को अब भी कीव से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है। इसके साथ ही रूस ने अपने उस आरोप को दोहराया कि यूक्रेन ने इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।

जोरिन ने कहा कि ऐसे ‘संकेत’ मिले हैं कि शवों को सौंपने की प्रक्रिया अगले सप्ताह तक स्थगित कर दी जाएगी। रूस और यूक्रेन ने शनिवार को एक-दूसरे पर युद्ध में मारे गए 6,000 सैनिकों के शवों की अदला-बदली की योजना को खतरे में डालने का आरोप लगाया, जिस पर सोमवार को इस्तांबुल में आमने-सामने की वार्ता के दौरान सहमति बनी थी।

हालांकि, इस वार्ता में युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई थी। अपने टेलीग्राम चैनल पर जोरिन का हवाला देते हुए रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने पूछा कि क्या यह यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का व्यक्तिगत निर्णय था कि यूक्रेनियों के शव न लिए जाएं या ‘‘नाटो देशों में से किसी ने इसे प्रतिबंधित किया था।’’

रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की ने कहा कि कीव ने शवों को सौंपने की प्रक्रिया को अंतिम समय में रोक दिया। मेडिंस्की ने शनिवार को एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि रूस से यूक्रेनी सैनिकों के 1,200 से अधिक शवों को ले जाने वाले ‘रेफ्रिजरेटेड’ ट्रक पहले ही सीमा पर सहमति से तय किये गये स्थल पर पहुंच चुके हैं। इसके जवाब में यूक्रेन ने कहा कि रूस ‘गंदा खेल’ खेल रहा है और तथ्यों में हेरफेर कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Summer Home Decor: बिना Cooler-AC के घर रहेगा ठंडा, गर्मी भगाने के लिए अपनाएं ये असरदार Home Decor Tricks

Monsoon Destinations in India: पार्टनर संग एक Perfect Weekend के लिए शानदार हैं ये 5 रोमांटिक डेस्टिनेशंस

India A टीम में मजबूरी में बड़ा बदलाव, चोटिल Yudhveer की जगह IPL स्टार Ashok Sharma शामिल

ऑपरेशन टाइगर अंतिम चरण में, Monsoon Session से पहले शिंदे को मिलेंगे 7 UBT MP!