यूक्रेन जीतने के लिए रूस ने शुरू की आखिरी लड़ाई? खेरसॉन के अस्पताल पर बड़ा हमला

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2025

रूस-यूक्रेन की जंग में जल्द ही कुछ ऐसा होने के आसार हैं, जिसमें कई देशों पर बारूदी तबाही के जद में होंगे और ये कोई अनुमान नहीं है, बल्कि ये ऐलान है, जो खुद रूस ने किया है। वहीं रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमले भी जारी हैं। अब रूसी हमले में खेरसॉन के अस्पताल को नुकसान पहुंचा है। रूसी अटैक में कम से कम 8 लोग घायल हो गए हैं। खेरसॉन क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख अलेक्जेंडर प्रोकुडिन ने कहा कि यूक्रेन के खेरसॉन में एक चिकित्सा सुविधा रूसी हमले की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। खेरसॉन सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन की फुटेज में सुविधा को हुए नुकसान को दिखाया गया है, जिसमें कमरे पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और मलबे से ढके हुए हैं। प्रोकुडिन ने कहा कि पांच मरीज और तीन डॉक्टर घायल हो गए और सौ से अधिक खिड़कियां टूट गईं, मुखौटा क्षतिग्रस्त हो गया, और वार्ड नष्ट हो गए।

यूक्रेन ने रूस के इझेवस्क शहर में एक औद्योगिक कारखाने पर ड्रोन से हमला किया। यह कारखाना मॉस्को से लगभग 1,000 किलोमीटर दूर है। इस हमले में कई लोग घायल हुए है। कारखाना कूपोल इलेक्ट्रोमैकेनिकल प्लांट है, जो रूस की सेना के लिए एयर डिफेंस सिस्टम और ड्रोन बनाता है। कारखाने दो सीधे निशाने लगे। 

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार