रूस के सबसे बड़े बिजनेसमैन ने दी पुतिन को चेतावनी, कहा- यह कदम हमें 100 साल पीछे ले जाएगा

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 14, 2022

यूक्रेन पर हमले के बाद कई कंपनियां या तो रूस छोड़ चुकी हैं या फिर छोड़ने की घोषणा कर चुकी हैं। इसके बाद वहां उन कंपनियों के एसेट्स को जब्त किया जा रहा है। इसे लेकर रूस के सबसे अमीर बिजनेसमैन ने क्रेमलिन को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह के कदम से देश 100 साल से ज्यादा पीछे चला जाएगा। 

अपनी कंपनी के टेलीग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए मैसेज में उन्होंने कहा, सबसे पहले यह हमें 100 साल पीछे 1917 में ले जाएगा और इस तरह के एक कदम का परिणाम हम कई दशकों तक अनुभव करेंगे। दूसरा यह है कि रूस में संचालन को निलंबित करने का कई कंपनियों का फैसला कुछ हद तक भावनात्मक है और विदेशों में जनता की राय से उन पर बने अभूतपूर्व दबाव की वजह से लिया गया हो सकता है। ऐसे में सबसे अधिक संभावना है कि वह जल्दी ही वापस आ जाएं और व्यक्तिगत रूप से में उनके लिए ऐसा अवसर रखूंगा।

पुतिन कर रहे विदेशी कंपनियों का एक्सटर्नल मैनेजमेंट

यूक्रेन पर रूस के हमले और प्रतिबंधों के जवाब में दर्जनों अमेरिकी और यूरोपीय कंपनियों ने अपने ज्वाइंट वेंचर, कारखानों, दुकानों और कार्यालयों और अन्य संपत्तियों को रूस में छोड़ दिया है। गोल्डमैन सैक्स और जेपी मॉर्गन ने भी रूस छोड़ने का फैसला किया है। यह दोनों पहले प्रमुख पश्चिमी बैंक हैं, जिन्होंने ऐसा ऐलान किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने रूस छोड़ने वाली विदेशी कंपनियों का एक्सटर्नल मैनेजमेंट शुरू करने की योजना का समर्थन किया है। क्रेमलिन द्वारा पोस्ट किए गए और सरकारी मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के मुताबिक पुतिन ने कहा है, हमें उन(कंपनियों) के साथ निर्णायक कार्यवाही करने की आवश्यकता है जो अपना उत्पादन बंद करने जा रहे हैं। जरूरी है कि एक्सटर्नल मैनेजमेंट शुरू किया जाए और फिर इन उद्यमों को उन लोगों को ट्रांसफर किया जाए जो काम करना चाहते हैं।

59 कंपनियों ने छोड़ा रूस

रूसी समाचार पत्र इजवेस्टिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस के उपभोक्ता अधिकार संगठन ने उन कंपनियों की सूची तैयार की है जिन्होंने रूस छोड़ने का निर्णय लिया है। इस लिस्ट में 59 कंपनियां शामिल हैं, जैसे कि Volkswagen, Apple, IKEA, Microsoft, IBM, Shell, McDonald's, Porsche, Toyota, H&M आदि। इसे और अधिक ब्रांडो के साथ अपडेट किया जा सकता है। ऐसे में अपने देश के दिग्गज और अनुभवी व्यवसाई के चेतावनी पर पुतिन कितना अमल करेंगे इसका जवाब दो अभी फिलहाल किसी के पास नहीं है।

प्रमुख खबरें

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah