रूस ने खेरसान के टीवी टॉवर पर जमाया कब्जा, गलत खबरों के प्रचार के लिए कर सकता है इस्तेमाल!

By अभिनय आकाश | Mar 04, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध एक हफ्ते से ज्यादा वक्त से चल रहा है। वक्त के साथ ही ये और भीषण होता जा रहा है। दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है और सैन्य कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। वहीं अब खबर है कि रूस ने यूक्रेन के टीवी टॉवर पर कब्जा जमा लिया है। जिसके बाद अंदेशा ये जताया जा रहा है कि वो इसका इस्तेमाल रूसी प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए कर सकता है। रूसी सेना ने शुक्रवार को दक्षिणी शहर खेरसॉन में एक टीवी प्रसारण टॉवर को जब्त कर लिया। कीव इंडिपेंडेंट ने ट्वीट किया कि रूसी सेना ने दक्षिणी शहर खेरसॉन में एक टीवी प्रसारण टॉवर को जब्त कर लिया। नतीजतन, चिंताएं हैं कि इसका इस्तेमाल इस शहर में गलत सूचना फैलाने के लिए किया जाएगा। 

बता दें कि रूस ने जिस टीवी टॉवर पर कब्जा किया है वो खेरसान के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। पूरे इलाके में ही इसके जरिये खबरों का आदान-प्रदान होता है। लेकिन रूसी कब्जे के बाद जमीन पर स्थिति काफी बदल सकती है। ऐसी खबरें चलाई जा सकती हैं जो रूसी प्राशासन के अनुरूप हो।  

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार