Russia-Ukraine War | रूस ने कीव में ड्रोन और मिसाइल से बड़ा हमला किया, तीन लोगों की मौत और 24 से ज्यादा घायल

By रेनू तिवारी | Aug 28, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लाख कोशिशों के बाद भी रूस और यूक्रेन के बीच की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। ट्रंप ने रूस के साथ तेल खरीदने पर टैरिफ लगा दिया लेकिन इसके बावजूद दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म होने जैसी उम्मीद नहीं दिखाई दे रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने बृहस्पतिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हमला किया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 24 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘सबकुछ नष्ट हो गया है।’’ मध्य कीव में हमले के कारण एक प्रमुख सड़क पर टूटे हुए कांच के टुकड़े बिखर गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन में तीन साल से जारी युद्ध को खत्म करने पर चर्चा के लिए इस महीने की शुरुआत में हुई बैठक के बाद बृहस्पतिवार को हुआ हमला कीव पर रूस द्वारा किया गया पहला बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला है।

इसे भी पढ़ें: 'यह मोदी का युद्ध', रूस-यूक्रेन संघर्ष में भारत कर रहा है पुतिन को सपोर्ट! ट्रंप के सलाहकार का भारत पर बड़ा आरोप

हालांकि, उस बैठक के तुरंत बाद युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में तेजी आई, लेकिन अगले कदमों के बारे में बहुत कम जानकारी सामने आई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उम्मीद जतायी है कि अगर पुतिन युद्ध समाप्त करने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाते हैं, तो रूसी अर्थव्यवस्था को पंगु बनाने के लिए अमेरिका और कड़े प्रतिबंध लगाएगा।

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।