रूस ने चार राष्ट्रों के विमानों के लिये अपना हवाई क्षेत्र बंद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022

मॉस्को|  रूस अपने हवाई क्षेत्र को लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया से विमानों के लिए बंद कर रहा है, यह एक ऐसा कदम है जो यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों के साथ मॉस्को के संबंधों में आई और गिरावट को दर्शाता है।

रूस की राज्य उड्डयन एजेंसी, रोसावियात्सिया ने रविवार तड़के घोषणा की कि रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने वाले चार देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में यह कदम उठाया गया है।

एजेंसी ने शनिवार को रोमानिया, बुल्गारिया, पोलैंड और चेक गणराज्य के विमानों के लिए रूसी हवाई क्षेत्र को बंद करने की भी सूचना दी थी।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!