रूस ने डेविस कप के पहले मुकाबले में गत चैम्पियन क्रोएशिया को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2019

मैड्रिड। कारेन खाचानोव और आंद्रेइ रूबलेव के शानदार प्रदर्शन की मदद से रूस ने अपने पहले डेविस कप फाइनल्स में गत चैम्पियन क्रोएशिया को 3-0 से हराकर मजबूत शुरूआत की। दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी खाचानोव ने क्रोएशिया के नंबर एक बोर्ना कोरिच को 6-7, 6-4, 6-4 से हराया । इससे पहले रूबलेव ने बोर्ना गोजो को 6-3, 6-3 से मात दी।अमेरिकी ओपन उपविजेता डेनिल मेदवेदेव रूस की टीम में नहीं है। 

रूस को दूसरे ग्रुप मैच में स्पेन से खेलना है । इसमें 18 टीमों को छह समूहों में बांटा गया है। विजेता और दो सर्वश्रेष्ठ उपविजेताओं को अंतिम आठ में जगह मिलेगी। खाचानोव और रूबलेव ने युगल मुकाबले में इवान डोडिच और निकोला मेकटिच को 7- 6, 6-4 से हराया। ग्रुप एफ के मैच में कनाडा ने इटली को 2-1 से हराया। बेल्जियम ने ग्रुप डी में कोलंबिया को मात दी। 

इसे भी पढ़ें: साइना कोरिया मास्टर्स से हटीं, श्रीकांत की नजरें अच्छे प्रदर्शन पर

प्रमुख खबरें

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR