Russia में Drone फैक्टरी के प्रमुख Vladimir Tkachuk कार धमाके में घायल, चालक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 05, 2026

मॉस्को, पांच अगस्त (एपी) रूसी सेना को ड्रोन की आपूर्ति करने वाली एक फैक्टरी के निदेशक कार विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनके चालक की मौत हो गई। मीडिया की खबरों से बुधवार को यह जानकारी मिली। सरकारी समाचार एजेंसियों ‘तास’ और ‘आरआईए नोवोस्ती’ ने बताया कि मॉस्को से 1,400 किलोमीटर पूर्व में येकातेरिनबर्ग के पास बोल्शोय इस्तोक में मंगलवार देर रात हुए कार विस्फोट के बाद व्लादिमीर तकाचुक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह शहर यूराल पर्वत के पास स्थित एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। ‘उपीर’ एक सस्ता ड्रोन है और सैनिकों ने जैमिंग से सुरक्षा देने की क्षमता के लिए इसकी तारीफ की है। सितंबर 2024 में सेंट पीटर्सबर्ग में सैन्य ड्रोनों की एक प्रदर्शनी के दौरान तकाचुक को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने अपने डिजाइन पेश करते हुए देखा गया था।

यूक्रेन में क्रेमलिन की सैन्य कार्रवाई के पक्के समर्थक तकाचुक ‘ऑब्सेस्ड विद वॉर’ नाम का एक चैनल भी चलाते हैं, जिसके टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर 6,50,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। बुधवार को चैनल पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा गया कि जानलेवा हमले की कोशिश के बाद वे आपात चिकित्सा कक्ष में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। कोमर्सेंट ने बताया कि एक हफ़्ते पहले, रूसी सेना के लिए ड्रोन बनाने वाली एक और कंपनी के प्रमुख आंद्रे चेरेजोव को तुला शहर में गोली मारकर घायल कर दिया गया था।

फरवरी 2022 में मॉस्को द्वारा यूक्रेन में सेना भेजने के बाद से, रूसी अधिकारियों ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और सार्वजनिक हस्तियों को निशाना बनाकर किए गए कई बम धमाकों और अन्य हमलों के लिए कीव को जिम्मेदार ठहराया है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच