By अभिनय आकाश | Nov 19, 2025
यूक्रेन के खारकीव पर रूस का हमला एक और बड़ी खबर मिल रही है। आर्टिलरी से यूक्रेनी सैनिकों पर अटैक हुआ है। 30 किमी.दूर से यूक्रेनी सैनिकों पर अटैक किया गया है। और एक और बड़ी खबर मिल रही है। यूक्रेनी काफिले पर ड्रोन से अटैक हुआ है। यूक्रेन भी लगातार ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। इस बीच यूक्रेनी सैन्य अड्डों पर भी अटैक हो रहे हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया कि रूसी सेना ने 19 नवंबर को यूक्रेन के कई इलाकों में रातोंरात हमला किया, जिसमें कम से कम नौ लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए। ज़ेलेंस्की ने बताया कि रात भर में 470 ड्रोन और 48 मिसाइलें दागी गईं, जिसे उन्होंने एक और "बेशर्म" हमला बताया। पश्चिमी यूक्रेन के टेरनोपिल में, एक नौ मंजिला आवासीय इमारत पर हमला किया गया, जिसमें कम से कम नौ लोग मारे गए।
युद्ध में पिछड़ रहे यूक्रेन ने इस बार हमले का पैटर्न बदला है। इस बीच उसे नाटो से भी विध्वंसकारी और हाईटेक हथियार मिले हैं। जिससे वो क्रीमिया में लगातार हमले कर पा रहा है। क्रीमिया पर हमले करने के लिए टॉर्पिडो ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। टॉर्पिडो ड्रोन यूक्रेन को यूरोपीय देशों से मिल रहे हैं। जिसकी वजह से यूक्रेन ने रूसी पेट्रोल बोर्ड को डुबो दिया। ओसा के पास निगरानी कर रही बोट पर यूक्रेन ने हमला किया। क्योंकि हमला नहीं करने की सूरत में यह 15 किमी के दायरे में स्टैंड बाय मोड में चले जाते हैं। 50 किमी दूर से इन्हें दागा गया था। लेकिन टारगेट के पास स्टैंड बाय मोड पर थे। लेकिन जैसे ही कमांड मिली तुरंत एक्टिव होकर हमला कर दिया। इस ड्रोन की मदद से यूक्रेन ने क्रीमिया की रिफाइनरी और एक रडार सेंटर को तबाह कर दिया।