पूर्वी यूक्रेन में रूस ने गोले दागे; तीन की मौत, 20 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2022

कीव, 16 अगस्त (एपी)।  यूक्रेन के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि रूसी सेना के तोपखाने से दागे गये गोले में कम से कम तीन यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं और 20 घायल हुए हैं। रूसी हमले के निशाने पर हमेशा से रहे यूक्रेन के दो औद्योगिक प्रांतों में से एक दोनेत्स्क के पूर्वी क्षेत्र को सबसे तीव्र गोलाबारी का सामना करना पड़ा है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान दोनेत्स्क क्षेत्र के कई कस्बों और गांवों में रूसी गोलाबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। दागे गये गोलों से दर्जनों आवासीय भवनों और नागरिक बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है।

प्रमुख खबरें

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार

Oris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा

Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

Gujarat में नेतृत्व परिवर्तन की भ्रामक पोस्ट पर FIR, पत्रकार पवन त्यागी पर केस