Russia Attack On Nuclear Power Plants | यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में रूस की लगाई आग, इमरजेंसी अलर्ट जारी

By रेनू तिवारी | Mar 04, 2022

यूक्रेन में शुक्रवार को एक प्रमुख परमाणु संयंत्र में आग लगने की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार यूक्रेन में लगातार रूसी सेना जमीनी और हवाई हमले कर रही है। रूस दिन पर दिन आक्रामक रवैया अपना रहा है। यूक्रेन और रूस के बीच पिछले 9 दिनों से लड़ाई चल रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने मॉस्को पर "परमाणु आतंक" का सहारा लेने और चेरनोबिल आपदा को "दोहराने" की इच्छा रखने का आरोप लगाते हुए कहा, "रूस के अलावा किसी भी देश ने कभी भी परमाणु ऊर्जा इकाइयों पर गोलीबारी नहीं की है।" यूरोप ने सबसे बड़े ‘जपोरिजिया परमाणु संयंत्र’ पर हमले पर चिंता जताई। इससे क्षतिग्रस्त बिजली स्टेशन से विकिरण का रिसाव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: युद्ध ग्रस्त यूक्रेन के खारकीव में फंसे भारतीयों को रक्षा मंत्रालय का परामर्श, राशन बचाएं, भरपेट भोजन करने से बचें


यूक्रेन में परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘जपोरिजिया परमाणु संयंत्र’ में आग लगने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत की और रूस से प्रभावित क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा आपात बचाव दल को वहां जाने की अनुमति देने की मांग की है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रवक्ता ने बातया है कि दक्षिणी यूक्रेन के एनेर्होदर शहर में रूस के ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने के बाद प्रतिष्ठान में आग लग गयी है।

इसे भी पढ़ें: विदेश जाने की भारतीय छात्रों की मजबूरी के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया मोदी ने

बाइडन ने की जेलेंस्की से बातचीत

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मिलकर रूस से प्रभावित क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा आपात बचाव दल को वहां जाने की अनुमति देने की मांग की है।’’ बाइडन ने संयंत्र की स्थिति की जानकारी लेने के लिए अमेरिकी ऊर्जा विभाग के परमाणु सुरक्षा के अवर सचिव और राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रशासन के प्रशासक से बातचीत भी की।

ज़ेलेंस्की ने शेयर किया वीडियो

ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में कहा, "रूस के अलावा किसी भी देश ने कभी परमाणु ऊर्जा इकाइयों पर गोलीबारी नहीं की है। यह हमारे इतिहास में पहली बार है। मानव जाति के इतिहास में आतंकवादी राज्य ने अब परमाणु आतंक का सहारा लिया।" 

View this post on Instagram

A post shared by Володимир Зеленський (@zelenskiy_official)

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट