Trump की दोस्ती की कोशिशों को रूस ने दिया झटका, दो टूक कहा- आपके साथ रिश्तों में सुधार मुश्किल

By अभिनय आकाश | Jan 20, 2025

डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण से पहले रूस से बड़ा बयान सामने आया है। रूस अमेरिका के बीच रिश्तों में सुधार मुश्किल होने की बात कही गई है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमेत्री मेदवदेव की तरफ से ये बयान सामने आया है। दिमेत्री मेदवदेव ने कहा है कि अमेरिका से संबंध सामान्य होने में दशकों का वक्त लग जाएगा। एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम को क्रेमलिन से संपर्क साधने को कहा है। दूसरी तरफ रूस से इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं। अमेरिका और रूस के बीच रिश्तें बेहद ही खराब हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि बाइडेन कार्यकाल में रूस से संबंध खराब स्तर पर हैं। बाइ़डेन ने अपने कार्यकाल में कई गलतियां की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के रिश्तों में सुधार बहुत मुश्किल है। 

इसे भी पढ़ें: China ने कर दी भारत की खुलकर तारीफ, इधर ट्रंप ने जिनपिंग को फट से फोन लगा दिया

वहीं दूसरी तरफ देखेंगे तो पाएंगे कि डोनाल्ड ट्रंप की शपथग्रहण से पहले यूक्रेन और भी ज्यादा आक्रमक नजर आ रहा है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप और पुतिन को लेकर बड़ा बयान भी दिया है। जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन की आक्रमकता को डोनाल्ड ट्रंप खत्म कर सकते हैं। यानी अब ट्रंप से भी जेलेंस्की को बड़ी उम्मीदें हैं। ट्रंप मानसिक तौर पर ज्यादा मजबूत हैं। ये बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से जंग में यूक्रेन लगातार पिछड़ रहा है। पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना आगे बढ़ी है। ऐसे में जेलेंस्की को भी ये नजर आ रहा है कि ट्रंप का हमारे साथ रहना और भी जरूरी है। यूक्रेनी सेना रूसी सेना को रोकने के लिए संघर्ष कर रही है। रूसी कब्जे वाले क्षेत्र को वापस लेने की संभावना कम ही है। रूस पर हमले तेज करने के लिए अमेरिकी मदद बहुत जरूरी है। अमेरिका के हथियारों का हिस्सा 25 फीसदी से ज्यादा है। यानी जेलेंस्की को जितनी उम्मीदें बाइडेन से थी, उतनी ही उम्मीदें डोनाल्ड ट्रंप से भी हैं।  

प्रमुख खबरें

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.

Google के Cloud बिजनेस ने तोड़ा हर रिकॉर्ड, Profit तीन गुना बढ़कर कंपनी की बदली किस्मत