Russia ने भारत को सौंपा ताकतवर युद्धपोत, ईएनएस तुशिल को भारतीय नौसेना में किया गया शामिल

By अभिनय आकाश | Dec 09, 2024

मिसाइल क्षमता से संपन्न बहुउद्देशीय पोत आईएनएस तुशिल को रूस में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस तुशिल के जलावतरण को भारत की बढ़ती समुद्री ताकत का गौरवपूर्ण प्रमाण बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत, रूस एआई, आतंकवाद-रोधी जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर सहयोग के नए युग में प्रवेश करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Syria Civil War Update: रूस दोस्‍तों को धोखा नहीं देता...सीरिया के राष्ट्रपति का पता चल गया

उन्होंने कहा कि यह जहाज रूसी और भारतीय उद्योगों की सहयोगात्मक क्षमता का एक बड़ा प्रमाण है। यह संयुक्त कौशल के माध्यम से तकनीकी उत्कृष्टता की ओर भारत की यात्रा का उदाहरण है। सिंह ने कहा कि भारत और रूस कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष अन्वेषण और आतंकवाद-रोधी जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर सहयोग के नए युग में प्रवेश करेंगे। जहाज के निर्माण पर कलिनिनग्राद में तैनात युद्धपोत निगरानी दल के विशेषज्ञों की एक भारतीय टीम ने बारीकी से नज़र रखी।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत