रूस की इस बड़े कदम से भारत के लिए खड़ी हो जाएगी बड़ी मुश्किल! मोदी सरकार की बढ़ी टेंशन

By निधि अविनाश | Mar 19, 2022

यूक्रेन पर और तेज हमले करने के लिए रूस ने चीन से सैन्य उपरकरणों की मांग की है। पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबित, जो बाइडेन की प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से इसकी जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 दिन बीत चुके है और अभी तक यह थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस में सेना के इस्तेमाल के लिए सैन्य उपकरणों की कमी होती जा रही हैं। यूक्रेन से युद्ध को जारी रखने के लिए रूस अब चीन की मदद मांग रहा है। इन खबरों से भारत की भी चिंता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें: तिरुमूर्ति ने कहा- यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति से काफी चिंतित है भारत

रूस ने यूक्रेन पर कई मिसाइलें दागे लेकिन उसके बावजुद वह यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर अपना कब्जा नहीं कर पाया है। रूस ने जो सोचा था वो उसे मिल नहीं रहा है वहीं यूक्रेन की  पश्चिमी देश जमकर मदद कर रही हैं और कई हथियार भी मुहैया कराई है। इस मदद से यूक्रेन के सैनिकों का मानोबल बहुत बढ़ा है। रूस को इस युद्ध में बहुत ज्याजा नुकसान झेलना पड़ रहा है जिसके कारण अब वह सैन्य उपकरणों के लिए चीन की मदद चाहता है। इससे भारत की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक