Zaporizhzhia Nuclear Power Plant में रूस ने बिछाईं माइन्स, क्या हैं पुतिन के खतरनाक इरादें?

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2023

संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था यूनाइटेड नेशन्स की एटॉमिक एनर्जी एजेंसी का कहना है कि रूस ने यूक्रेन के  ज़ापोरिज्ज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र में माइंस बिछा रखी है। कीव 17 महीने के युद्ध के बाद क्रेमलिन की मजबूत सेनाओं के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रहा है और जिसके बाद रूस की तरफ से ये बड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने एक बयान में कहा कि साइट पर ऐसे विस्फोटकों का होना आईएईए सुरक्षा मानकों और परमाणु सुरक्षा मार्गदर्शन के साथ असंगत है। ये माइन्स प्लांट के बफर जोन में इंटरनल और एक्सटर्नल बैरियर्स के बीच में मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: LGBTQ कम्युनिटी को रूस ने दिया बड़ा झटका, पुतिन ने लिंग परिवर्तन सर्जरी पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर किए हस्ताक्षर

क्या था चेर्नोबिल परमाणु आपदा

1982-83 के दौर में चर्नोविल का पॉवर प्लांट का काम लगभग पूरा हो चुका था। उधर अमेरिका की अर्थव्यवस्था भी काफी तेजी से आगे बढ़ रही थी। प्रिप्यत के डिफेंस के लिए सोविसत के नेता इतने ज्यादा चिंतित थे कि वहां एक ओवर द हाराइजन रडार सिस्टम भी विकसित कर दिया। ये एक बेलस्टिक मिसाइल अर्ली वॉर्निग सिस्टम था। मतलब, कल को प्रिप्यत पर कोई हमला होता है तो इसकी जानकारी पहले ही सोविसत सेना को मिल जाए। इसके पीछे की वजह थी चेर्नोबिल के पॉवर प्लांट को सुरक्षित रखना। क्योंकि इससे काफी तबाही मच सकती थी। लेकिन आगे की राह बेहद कठिन होने वाली थी। चेर्नोबिल न्यूक्लियर पॉवर प्लांट में कुल चार यूनिट थे। पहला 1977 में जबकि दूसरा 1978, तीसरा 1981 जबकि चौथा 1983 में तैयार हुआ।

प्रमुख खबरें

Manipur CM ने संगीतकार Chongtham Vikram के परिवार से मिलकर दिया न्याय का भरोसा

जानबूझकर विपक्ष खराब कर रहा देश की छवि

PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर UP में चलेगा Seva Sankalp Abhiyan

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna के तलाक में Orry की एंट्री, एक बयान ने गरमा दिया मामला