By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2022
मारियुपोल (यूक्रेन)। रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी शहरों इवानो-फ्रैंकिव्स्क और लुत्स्क में हवाई अड्डों के पास हमले किए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ये दोनों ही शहर रूस के अभी तक के प्रमुख निशाना रहे इलाकों से काफी दूर हैं। इन शहरों पर हमले रूस द्वारा युद्ध को एक नई दिशा में ले जाने का संकेत देते हैं। इवानो-फ्रैंकिव्स्क के मेयर रुस्लान मार्टसिंकीव ने हवाई हमले संबंधी अलर्ट जारी होने के बाद स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। लुत्स्क के मेयर ने भी हवाई अड्डे के पास हवाई हमले की जानकारी दी है। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।