Russia का यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल हमला, कीव में तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

रूस ने शुक्रवार को तड़के ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन पर हमला किया, जिसमें राजधानी कीव में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कीव शहर सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने कहा कि हमले में राजधानी के कई जिलों को निशाना बनाया गया। देस्नियान्स्की जिले में एक ड्रोन बहुमंजिला इमारत की छत पर गिर गया, जबकि इसी जिले के एक अन्य स्थान पर हमले के कारण एक आवासीय इमारत की पहली दो मंजिल क्षतिग्रस्त हो गईं।

डीनिप्रो जिले में ड्रोन के हिस्से गिरने से एक बहुमंजिला इमारत को नुकसान पहुंचा और आग लग गई। कीव के मेयर विटाली क्लित्स्को ने बताया कि हमले के कारण राजधानी के कुछ हिस्सों में पानी और बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब कुछ ही घंटे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश को रूस के बड़े पैमाने पर आक्रमण के इरादों के बारे में आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि रूस राजधानी में भीषण ठंड का फायदा उठाना चाहता है। कीव में बर्फबारी के कारण सड़कें और गलियां बेहद फिसलन भरी हो गई हैं।

प्रमुख खबरें

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी

Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप