यूक्रेन पर रूस ने किए नए सिरे से मिसाइल हमले, नव वर्ष का जश्न पड़ा फीका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2023

रूस ने यूक्रेन पर रविवार को नए सिरे से मिसाइल हमले किए, जिसकी वजह से वर्ष 2023 का पहले दिन का जश्न भी फीका रहा। रूस द्वारा नए साल पर किए गए हमले में मरने वालों की संख्या भी बढ़कर कम से कम तीन हो गई है। डिप्टी प्रेसिडेंशियल चीफ ऑफ स्टाफकिरिलो त्यमोशेंको ने बताया कि रात को हुई गोलाबारी में दक्षिणी खेरसॉन शहर में कम से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि धमाकों की वजह से बच्चों के एक अस्पताल की सैकड़ों खिड़कियों के शीशे टूट गए।

उल्लेखनीय है कि रूस ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के ऊर्जा संयत्रों को ध्वस्त करने के लिए हमले किए थे, जिसके 36 घंटे के बाद नए हमले किए गए हैं। यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्की ने नववर्ष की पूर्व संध्या से पहले बड़े पैमाने पर किए गए हमलों पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की जिंदगी को बर्बाद करना पड़ोसी देश की घृणित आदत है।’’ कीव में एसोसिएटेड प्रेस का फोटाग्राफर विस्फोट स्थल पर गया, जहां पर एक महिला का शव पड़ा था और पास में ही उसके पति और पुत्र खड़े थे। कीव के महापौर विटाली क्लीत्श्चको ने बताया कि रूसी हमले में किंडरगार्टन सहित दो स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ यूक्रेनवासी खतरे के बावजूद अपने परिवार के साथ नववर्ष की छुट्टियां मनाने स्वदेश लौटे हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार