Israel खिलाफ साथ आए रूस-पाकिस्तान, S-400 से लेकर शाहीन-3 तक से लैस होगा ईरान?

By अभिनय आकाश | Aug 10, 2024

2 अगस्त को एक रूसी परिवहन विमान को तेहरान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते देखा गया था। विचाराधीन विमान गेलिक्स एयरलाइंस द्वारा संचालित एक आईएल-76टीडी था, जिसे मॉस्को द्वारा एक नागरिक वाहक की आड़ में सैन्य डिलीवरी के लिए इस्तेमाल करने के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसी विमान के जरिए ईरान को रूस की तरफ से एस 400 की डिलवरी की गई है। एस-400 दुनिया का सबसे एडवांस एंटी-एयर डिफेंस सिस्टम है। वहीं इस बात की भी खबर है कि पाकिस्तान अपनी सबसे ताकतवर न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-3 ईरान को देने की योजना बना रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Iran ने पाकिस्तान को दी ट्रंप की सुपारी! Hit List में कई अमेरिकी नेताओं के नाम

शाहीन-3 पाकिस्तान की सबसे खतरनाक मिसाइल है। 19.3 मीटर लंबी इस मिसाइल की रेंज 2750 km है। अमेरिकी प्रशासन ने यह भी संकेत दिया था कि वह क्षेत्र से आने वाली ऐसी रिपोर्टों से अवगत था। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि हम इज़राइल के प्रति अपने समर्थन में बहुत स्पष्ट हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनके पास अपनी रक्षा के लिए जो कुछ भी आवश्यक है वह मौजूद है। हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पोस्ट की उन रिपोर्टों का खंडन किया है कि पाकिस्तान ईरान को शाहीन-III मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें प्रदान करने की योजना बना रहा है।

प्रमुख खबरें

Dadasaheb Phalke Award के लिए चुने गए Anant Nag, पीएम मोदी द्वारा चयन प्रणाली बदलने पर जताया आभार

टेनिस स्टार Novak Djokovic की 11 साल बाद China Open में वापसी, बीजिंग में 29-0 का रिकॉर्ड

West Indies के खिलाफ ODI Series में Naman Dhir और Auqib Nabi को मौका, Hardik-Pant बाहर

Asian Games के लिए Sri Lanka Women Cricket टीम घोषित, चमारी अटापट्टू संभालेंगी कमान