Russia-Ukraine Updates: वैगनर चीफ के तख्तापलट वाले बयान के बाद रूस के राष्ट्रपति का राष्ट्र को संबोधन, कहा- हमारा जवाब अब कठोर से भी कठोर होगा

By अभिनय आकाश | Jun 24, 2023

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया। रूस वैगनर के समूह के विद्रोह का सामना कर रहा है जिसने मॉस्को के सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की कसम खाई है। वैगनर मर्सिनरी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन पर क्रेमलिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह का आरोप लगाया गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जिसके बाद टेलीविजन पर एक सार्वजनिक संबोधन दिया। पुतिन ने कहा कि वैगनर ने हमारी पीठ में छुरा घोपा है। वैगनर ने रूस की जनता को धोखा दिया और सेना को चुनौती दी। हमारा जवाब अब कठोर से भी कठोर होगा। पुतिन ने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए शक्ति से लड़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Putin को बहुत बड़ा झटका, Wagner Group ने बगावत कर Ukraine से मिलाया हाथ, रूस के कई इलाकों में घुस गये सैन्य लड़ाके

प्रिगोझिन ने पहले सैन्य तख्तापलट के प्रयास के आरोपों से इनकार किया था। फिर उन्होंने शनिवार को दावा किया कि उनके वैगनर लड़ाके यूक्रेन से रूस की सीमा पार कर गए थे और मॉस्को की सेना के खिलाफ पूरी तरह से जाने के लिए तैयार थे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि प्रिगोझिन ने पहले बिना सबूत दिए कहा था कि रूस के सैन्य नेतृत्व ने हवाई हमले में बड़ी संख्या में उनके सैनिकों को मार डाला था और फिर उन्होंने उन्हें दंडित करने की कसम खाई थी। टॉस समाचार एजेंसी ने सुरक्षा सेवा के एक सूत्र के हवाले से बताया कि मॉस्को में सरकारी इमारतों, परिवहन सुविधाओं और अन्य प्रमुख स्थानों पर बीती रात सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बीबीसी के मुताबिक, इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया और मॉस्को की सड़कों पर सैन्य ट्रक देखे गए। प्रिगोझिन ने कहा है कि हम पुतिन का तखतापलट करने आए हैं, रोक सको तो रोक लो। 

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर