Russia: प्रिगोझिन की सैन्य बगावत रूस की कानून प्रणाली कमजोर होने का संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

ताल्लिन। रूस में बगावत का झंडा बुलंद करने वाली निजी सेना के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन को 24 जून के सशस्त्र विद्रोह के लिए अभियोजन से मुक्त कर दिया गया है लेकिन यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि सैन्य नेताओं के खिलाफ विद्रोह एवं उसके कारण हुई जवानों की मौत को लेकर किसी पर कोई आरोप लगाए जाएंगे या नहीं। इसके विपरीत देश में निजी सेना कंपनी ‘वैग्नर ग्रुप’ के संस्थापक प्रिगोझिन को एक लालची व्यक्ति के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है और इस बात के केवल संकेत दिए गए हैं कि उनके खिलाफ राजकोष में अरबों डॉलर की राशि के हेर-फेर के आरोपों की जांच की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: नवाज शरीफ लड़ सकते हैं चुनाव, अयोग्यता पर पाकिस्तान के कानून मंत्री ने कही ये बड़ी बात

कार्नेगी रूस यूरेशिया सेंटर के वरिष्ठ फेलो आंद्रेई कोलेनिकोव ने प्रिगोझिन के विद्रोह को लेकर लिखा, ‘‘ सरकार का ताना-बाना बिखर रहा है।’’ अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या प्रिगोझिन बेलारूस जाएंगे या नहीं। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जैंडर लुकाशेंको ने बृहस्पतिवार को कहा था कि प्रिगोझिन सेंट पीटर्सबर्ग में हैं और उनके सैनिक शिविरों में हैं। प्रिगोझिन की बगावत के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति ने एक समझौता कराने में मदद की थी जिसमें प्रिगोझिन और उनके सैनिकों के लिए सुरक्षा का वादा तथा उनके बेलारूस जाने की बातें शामिल थीं। वैग्नर समूह ने बगावत करते हुए रोसतोव-ऑन-दोन शहर तथा वहां के सेना मुख्यालय पर कब्जा कर लिया था। प्रिगोझिन ने इसे रूस के रक्षा मंत्री तथा जनरल स्टॉफ चीफ को पद से हटाने के लिए ‘‘न्याय मार्च’’ करार दिया था।

प्रमुख खबरें

ट्रंप के नए शुल्क लागू होने पर जवाब देने के लिए तैयार है कनाडा: प्रधानमंत्री मार्क कार्नी

Dharmendra Pradhan Resignation | धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही सबसे सख्त कार्रवाई होगी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, पीएम मोदी से की 3 माँगें

NEET Student Protests | जवाबदेही मांगने वाले छात्रों के साथ राष्ट्र के दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही मोदी सरकार: सोनिया गांधी

Love Horoscope 24 July 2026 | जानें आपकी लव लाइफ में आज घुलेंगे मिठास के रंग या बढ़ेगी थोड़ी दूरी? आज का लव राशिफल