भारत को अपना सबसे आधुनिक फाइटर जेट देने को तैयार रूस, तकनीक ट्रांसफर का भी दिया ऑफर

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2022

रूस अपना नया मिग-35 विमान भारत को बेचने के लिए इच्छुक है। रूस की सरकारी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ने कहा है कि अगर भारत ये विमान खरीदता है तो हम 60 फीसदी ट्रांसफर ऑफ  टेक्नोलॉजी पर भी सहमत हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने मिग 35 विमान को मेक इन इंडिया के तहत भारत में बनाने का प्रस्ताव भी पेश किया है। कुल मिलाकर ये है कि रूस ने अपने अत्याधुनिक लड़ाकू विमान मिग 35 को भारत को ऑफर किया है। मिग 35 को मिग 29एमएम मल्टी रोल फाइटर प्लेन भी कहते हैं। ये रूसी मल्टीरोल फाइटर जेट है। जिसकी टॉप स्पीड 2100 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

इसे भी पढ़ें: IS के आत्मघाती हमलावर की गिरफ्तारी पर राजनाथ ने रूसी रक्षा मंत्री को दिया धन्यवाद, कहा- आतंकवाद मानवता के खिलाफ

मिग 35 विमान के सिंगल सीट वेरिएंट को मिग 35एस और डबल सीट वेरिएंट को मिग 35यूबी का नाम दिया गया। मिग 35 में मिग 29 के शुरुआती वेरिएंट्स की तुलना में एवियोनिक्स और हथियार प्रणालियों में काफी सुधार किया गया है। इसमें सटीक निशाना लगाने वाली क्षमता और विशेष रूप से डिजाइन किए गए ऑप्टिकल लोकेटर सिस्टम लगाया गया है। इसका इस्तेमाल जमीन पर मौजूद दुश्मन के इंटरसेप्टर रडार से बचने के लिए किया जाता है।  

प्रमुख खबरें

Priyanka-Deepika के बाद Disha Patani की Hollywood में एंट्री, इस Supernatural Thriller से करेंगी डेब्यू

जनाजे के बाद बेकाबू हुआ ईरान, कुवैत-UAE-बहरीन चुन-चुनकर US बेस को दहलाया

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी