तालिबान की ओर से नियुक्त किए गए पहले राजनयिक को रूस ने दी मान्यता

By टीम प्रभासाक्षी | Apr 01, 2022

अफगानिस्तान की सत्ता में बैठा तालिबान चाहता है कि दुनिया के हर मुल्क उसे मान्यता दे दें। इसकी पहल रूस ने कर दी है। रूस ने तालिबान की ओर से नियुक्त किए गए पहले राजनयिक को मान्यता दे दी है। यह जानकारी सेर्गेई लावरोव द्वारा गुरुवार को दी गई। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार द्वारा नियुक्त किए गए पहले राजनियक को मान्यता प्रदान कर दी गई है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी इतरास के मुताबिक रूस अफगानिस्तान को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है।

समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने लावरोव के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, जैसा कि हमने पहले भी कहा है, हम मध्य एशिया में अमेरिका और नाटो के किसी भी तरह की सैन्य तैनाती को स्वीकार नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, अमेरिका अफगानिस्तान के नागरिकों और शरणार्थियों के भविष्य की जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका का आईएमफ और विश्व बैंक जैसे संस्थानों में प्रभाव है, और इसी प्रभाव के माध्यम से वह अफगानिस्तान में हो रहे सामाजिक कार्यक्रमों में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि पिछले साल 15 अगस्त को अफगानिस्तान की सत्ता पर बैठने के बाद से ही तालिबान अंतरराष्ट्रीय मान्यता हासिल करने के लिए छटपटा रहा है। लेकिन उसकी सरकार को अभी तक किसी भी देश ने औपचारिक मान्यता नहीं दी है।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing