OPEC उत्पादन कटौती सौदे का विस्तार करने के लिए सहमत हुए रूस-सऊदी अरब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

ओसाका। रूस और सउदी अरब कच्चे तेल की अधिक वैश्विक आपूर्ति के बीच उत्पादन कम रखने पर सहमत हुए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुतिन ने जी20 शिखर सम्मेलन के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि हम, रूस और सउदी अरब, सौदे को आगे बढ़ाएंगे। कितने समय तक? हम इसके बारे में सोचेंगे। यह छह महीने या नौ महीने के लिये होगा। संभव है कि यह नौ महीने हो सकता है।

पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करने वाले देशों के समूह ओपेक ने पिछले साल दिसंबर में कच्चा तेल का दैनिक उत्पादन 12 लाख बैरल तक कम करने का विकल्प चुना था। सउदी अरब ओपेक का सबसे मुख्य सदस्य है। ओपेक की मंगलवार को वियना में उच्चस्तरीय बैठक होने वाली है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह