रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी बाइकोव्स्की का 84 साल में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

मॉस्को। सोवियत संघ के दौर के अग्रणी अंतरिक्ष यात्री वालेरी बाइकोव्स्की का निधन हो गया। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकोमॉस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बाइकोव्स्की 84 वर्ष के थे। हालांकि उनके निधन का कारण नहीं बताया गया है। बाइकोस्की अंतरिक्ष में जाने के लिये चुने गए सोवियत सेना के 20 पायलटों के पहले समूह में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: भारत ने अंतरिक्ष में सटीकता के साथ लक्ष्य भेदने की क्षमता हासिल की: DRDO

उन्होंने पहली बार जून 1963 में वोस्तोक-5 चालक दल के सदस्य के रूप में अंतरिक्ष के लिये उड़ान भरी थी। बाइकोस्की ने 1976 में दूसरी और 1978 में तीसरी बार अंतरिक्ष के लिये उड़ान भरी थी। उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 21 दिन अंतरिक्ष की कक्षा में बिताए थे।

इसे भी पढ़ें: उपग्रह भेदी मिसाइल परीक्षण पर DRDO प्रमुख बोले, भारत के लिए बड़ी उपलब्धि

प्रमुख खबरें

भारत और घाना के बीच हुई सहमति, अब दोनों देश कर सकेंगे यूपीआई ट्रांसफर

Assam में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक लेकिन महिला प्रत्याशियों की संख्या में गिरावट

Lok Sabha election 2024 के लिए Srinagar तैयार, इन मुद्दों पर हो रही सियासत

President Murmu ने शिमला वाटर कैचमेंट सैंक्चुअरी का दौरा किया