अमेरिका अंतरराष्ट्रीय समुद्री नौवहन कानूनों का अनुपालन करे : Russia

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

रूस ने अमेरिकी तटरक्षक बल द्वारा उसके टैंकर पर कब्जा किये जाने पर बृहस्पतिवार को ‘गंभीर चिंता’ व्यक्त करते हुए समुद्री नौवहन की स्वतंत्रता से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुपालन की मांग की।

रूस ने कहा कि टैंकर की स्थिति के बारे में अमेरिका को बार-बार जानकारी दी गई थी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय समुद्री नौवहन के मूलभूत मानदंडों और सिद्धांतों का अनुपालन करने और मेरिनेरा टैंकर और खुले समुद्र में कानून का पालन कर अपनी गतिविधियों को संचालित करने वाले अन्य जहाजों के खिलाफ अपनी अवैध कार्रवाइयों को तुरंत बंद करने का आह्वान करते हैं।’’

रूस ने कहा कि वह अपने राष्ट्रीय ‘प्रतिबंध कानून’ के अमेरिकी संदर्भों को निराधार मानता है। मंत्रालय ने रेखांकित किया, ‘‘कुछ अमेरिकी अधिकारियों द्वारा यह कहना कि मेरिनेरा टैंकर पर कब्जा करना वेनेजुएला के प्राकृतिक संसाधनों पर वाशिंगटन का असीमित नियंत्रण स्थापित करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, अत्यंत निंदनीय है। हम इस तरह की नव-औपनिवेशिक प्रवृत्तियों को पूरी तरह से खारिज करते हैं।’’

इसमें कहा गया, ‘‘अमेरिका के साथ-साथ अन्य पश्चिमी देशों द्वारा एकतरफा प्रतिबंधात्मक उपाय अवैध हैं और अधिकार क्षेत्र स्थापित करने के प्रयासों को, और उससे भी बढ़कर, खुले समुद्र में जहाजों को जब्त करने के प्रयासों को उचित नहीं ठहरा सकते।’’ स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक जहाज के चालक दल में तीन रूसियों के अलावा, एक भारतीय, जॉर्जियाई और कुछ यूक्रेनी भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत