जब दिन हो ऐतिहासिक तो खास दोस्त का होना भी जरूरी है, Victory Day Parade के लिए रूस ने पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण

By अभिनय आकाश | Apr 09, 2025

रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको ने कहा कि रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9 मई को विजय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, जो द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ है। मॉस्को को 9 मई की परेड में भारतीय प्रधानमंत्री के आने की उम्मीद है। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने रुडेंको के हवाले से बताया कि निमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है और यात्रा की योजना बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की आगामी यात्रा के बारे में रुडेंको ने कहा इस पर काम चल रहा है; यह इसी साल होनी चाहिए। उन्हें निमंत्रण मिला है।

इसे भी पढ़ें: Russia-US Meeting 2.0: 10 अप्रैल को इस्तांबुल में होगी आगामी वार्ता, क्रेमलिन ने दी जानकारी

पिछली यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था, जिसे क्रेमलिन ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि, पुतिन की यात्रा की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं। पुतिन की आगामी भारत यात्रा के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा रूस के साथ हमारी वार्षिक शिखर वार्ता की व्यवस्था है। पिछली वार्षिक शिखर वार्ता मास्को में हुई थी, जिसके लिए प्रधानमंत्री मास्को गए थे। 

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, Smriti Mandhana संभालेंगी कमान

बीआरएस नेता की गिरफ्तारी पर भड़के KT Rama Rao, Rahul Gandhi पर साधा निशाना

Uruguay ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में India को 6-1 से हराया

PM Narendra Modi ने ITLA गठन और SME वृद्धि कोष को बताया अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा कदम