15 सेकेंड में रूस ने दिखाई भारत की ताकत, पुतिन के सामने राजनाथ ने किया बड़ा खेल, हिंदुस्तान के लिए कैसे साथ आए कीव और मॉस्को

By अभिनय आकाश | Dec 11, 2024

रूस से भारत के लिए कई बड़ी खबरें आ रही हैं। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस से कई तोहफे लेकर आ रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में रूस ने भारत को एक बहुत ही खतरनाक युद्धपोत आईएनएस तुशिल सौंप दिया है। इसके बाद रूस ने राजनाथ सिंह से कहा है कि बचे हुए एस-400 की दो यूनिट्स भी भारत को भेंज दी जाएंगी। कई लोग ये दावा कर रहे थे कि रूस अब भारत को एस-400 की यूनिट्स नहीं भेज पाएगा। लेकिन रूस ने सभी को चुप करा दिया है। इन सभी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर ली है। इस मुलाकात में कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना तो कई देश नहीं कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने पुतिन के सामने एक बहुत बड़ा बयान दे दिया। दरअसल, दुनियाभर के देश ध्यान लगाकर सुनते हैं कि रूस के सामने भारत क्या बयान देता है। लेकिन इस बार राजनाथ सिंह ने पुतिन के सामने बैठकर जो बयान दिया है उसे सुनकर कई देशों के होश उड़ गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Syria Civil War: आईएसआईएस के खिलाफ हवाई हमलों का बाइडेन ने किया ऐलान, किस दुविधा में फंसा अमेरिका

राजनाथ सिंह ने अचानक ऐसी ऐसी सच्चाईयां बता दी जिसे बताने में कई देश घबरा जाते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया और भारत को कई जियोपॉलिटिकल चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है। भारत पर पब्लिकली और प्राइवेटली कई प्रेशर डाले जा रहे हैं। लेकिन इन सब के बावजूद हमने फैसला किया है कि हम रूस के साथ न सिर्फ अपने मजबूत रिश्ते को बनाए रखेंगे बल्कि आने वाले समय में इन संबंधों को और भी ज्यादा मजबूत कर देंगे। हम दुनिया के दबाव से डरने वाले नहीं हैं। राजनाथ सिंह ने यहां पर इशारा किया है कि कई पश्चिमी ताकतें भारत पर रूस से दोस्ती तोड़ने का दवाब बना रही है, लेकिन भारत झुकेगा नहीं। पुतिन की आंखों में आखें डाल कर राजनाथ सिंह ने कहा कि रूस के साथ मित्रता सबसे ऊंचे पर्वत से भी ऊंची है और सबसे गहरे महासागर से भी गहरी। 

प्रमुख खबरें

Awarapan 2 के गानों पर ट्रोलिंग पर बोले Emraan Hashmi, फैंस से कहा- सब्र रखिए

P Chidambaram का सवाल: Jammu-Kashmir को राज्य का दर्जा कब? 7 साल बाद भी जल्द का मतलब क्या?

जिंदगी में खेल से बढ़कर रिश्ते होते हैं, Lock Upp 2 से बेघर होने के बाद Harshad Chopda का छलका दर्द, बताया क्यों त्यागी फाइनलिस्ट की ट्रॉफी

गृह मंत्री चेहरा छिपा रहे हैं क्योंकि...: छात्रों पर कार्रवाई को लेकर Rahul Gandhi का Amit Shah पर बड़ा हमला