रूस की इस्पात कंपनी 2022 तक महाराष्ट्र में 6800 करोड़ का निवेश करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2019

मुंबई। रूस की कंपनी नोवोलिपस्टेक स्टील (एनएलएमके) महाराष्ट्र में दो चरणों में 2022 तक 6,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि रूस की कंपनी महाराष्ट्र में अपना पहला संयंत्र लगाना चाहती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहां कहा कि राज्य सरकार रूस की कंपनी को यहां अपना संयंत्र लगाने के लिए पूरा सहयोग उपलब्ध कराएगी। 

इसे भी पढ़ें: उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के छोटे भाई प्रमोद मित्तल धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

रूस की इस्पात कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने दक्षिण मुंबई के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास  वर्षा  में उनके साथ मुलाकात की। बैठक के दौरान फडणवीस ने सरकार की ओर से पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एनएलएमके दुनिया भर में इलेक्ट्रिक इस्पात उत्पादन के लिए जानी जाती है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि कंपनी ने महाराष्ट्र में अपनी पहली परियोजना स्थापित करने की मंशा जताई है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ