मास्को को अब भी शांतिपूर्ण समझौते की उम्मीद: पुतिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

मास्को|  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि मास्को को अब भी यूक्रेन के साथ शांतिपूर्ण समझौता होने की उम्मीद है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ मंगलवार को हुई एक बैठक में पुतिन ने कहा कि पिछले महीने तुर्की के इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के दौरान “अहम प्रगति’’ हुई थी। पुतिन ने दावा किया कि इस्तांबुल में हुए कुछ समझौतों से बाद में यूक्रेन ने हाथ खींच लिए।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन के अधिकारियों ने क्रीमिया और पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों की स्थिति के मुद्दे पर अपना रुख बदल लिया और इन मुद्दों को दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के लिए चर्चा के वास्ते छोड़ दिया। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के रुख में बदलाव से भविष्य में कोई समझौता कठिन होगा।

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America