Russia के T-72 टैंकों की होगी विदाई, भारतीय सेना ला रही है 1770 फ्यूचर रेडी कॉम्बट व्हीकल्स

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2024

भारतीय सेना कई बड़े फैसले कर रही है और भारतीय सेना को मजबूत करने के लिए सरकार की तरफ से भी ताबड़तोड़ तरीके से कई फैसले हो रहे हैं। अब खबर है कि भारतीय सेना के टी-72 टैंक को बदलकर उनकी जगह फ्यूचर रेडी कॉम्बट व्हीकल्स यानी जिसे हम शार्ट टर्म में एफआरसीवी कहते हैं, उसे तैनात किया जाएगा। इसके लिए तकरीबन 1770 फ्यूचर रेडी कॉम्बट व्हीकल्स तैनात किए जाएंगे। ये हथियार 60 फीसदी स्वदेशी होंगे। इन्हें बनाने के लिए दो प्रमुख कंपनियां सामने आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने प्रस्तावों को स्वीकृत किया। 

इसे भी पढ़ें: Russian Army को रोकने में नाकाम रहा यूक्रेन, पुतिन का दावा- फिर से अपने क्षेत्र को वापस पाने में कामयाब

इस प्रस्ताव को फॉरवर्ड रिपेयर टीम (ट्रैक्ड) के लिए भी मंजूरी दे दी गई है, जिसके पास मशीनीकृत संचालन के दौरान यथास्थान पर मरम्मत करने के लिए उपयुक्त देशव्यापी (क्रॉस कंट्री) आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। यह उपकरण आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड द्वारा डिजाइन एवं विकसित किया गया है और मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन तथा आर्मर्ड रेजिमेंट दोनों के लिए अधिकृत है। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) की क्षमताओं को उन्नत करने के लिए तीन एओएन प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही डोर्नियर-228 विमान की खरीद के लिए भी मंजूरी दी गयी है।  

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा