यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करेगा रूस, 130 बसों की व्यवस्था की गई है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022

मास्को। युद्धग्रस्त यूक्रेन के खारकोव और सूमी शहरों में फंसे हुए भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को निकालने के लिए 130 बसों की व्यवस्था की गई है। रूस के एक शीर्ष सैन्य जनरल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने और यूक्रेन के संघर्षग्रस्त क्षेत्रों से भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा करने के एक दिन बाद रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल-जनरल मिखाइल मिजिन्त्सेव की यह टिप्पणी सामने आई है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को कहा था कि लगभग 8,000 भारतीय, मुख्य रूप से छात्र, यूक्रेन में फंसे हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: MEA का बयान, 18000 भारतीय नागरिक छोड़ चुके हैं यूक्रेन, अब तक 6400 लोगों को भारत लाया गया

कर्नल-जनरल मिजिन्त्सेव के हवाले से सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने अपनी खबर में कहा, ‘‘भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए कुल 130 बस आज सुबह छह बजे से बेलगोरोद क्षेत्र में नेखोतयेवका और सुदझा चौकियों से खारकोव और सूमी शहरों के लिए रवाना होने के वास्ते तैयार हैं।’’ मिजिन्त्सेव ने कहा कि अस्थायी रूप से ठहरने और विश्राम के लिए चौकियों पर जगह बनाई गई है। उन्होंने कहा कि शरणार्थियों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाएगा और दवाओं के भंडार के साथ वहां मोबाइल क्लीनिक भी स्थापित किए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

मुंबई के कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर विवाद

पश्चिमी दिल्ली के अस्पताल से अगवा 3 साल का बच्चा बिहार के मुंगेर से सकुशल बरामद

वडोदरा जमीन विवाद में यूसुफ पठान की याचिका गुजरात उच्च न्यायालय से खारिज

हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात घटकर 900 पहुंचा, विधानसभा में आंकड़े पेश