भारतीय छात्र की मौत के मामले की जांच करेगा रूस, खारकीव में भारी गोलाबारी में हुई थी मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

नयी दिल्ली। रूस, यूक्रेन के खारकीव शहर में मेडिकल के 21 वर्षीय भारतीय छात्र की मौत के मामले की जांच करेगा। भारत में रूस के राजदूत पद के लिए नामित डेनिस अलीपोव ने यह जानकारी दी। खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष के मेडिकल के छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मंगलवार को खारकीव में भारी गोलाबारी में मौत हो गई थी। घटना के बाद भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों देशों के दूतों से उन भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए कहा जो अभी भी खारकीव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में फंसे हैं।

प्रमुख खबरें

Gautam Adani ने की जबरदस्त वापसी! Mukesh Ambani को पछाड़ कर फिर बने नंबर-1, India में अमीरों की संख्या भी बढ़ी

Asian Games Badminton: Lakshya Sen और PV Sindhu को मिला कठिन ड्रॉ

Supreme Court ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP नेता Deepak Singla की जमानत याचिका पर ED से मांगा जवाब

The Paradise Movie Review | क्रूर हिंसा और उलझी कहानी का शिकार हुई नानी की सबसे बड़ी फिल्म