By अभिनय आकाश | Jan 13, 2025
रूस ने कहा कि उसने पोक्रोव्स्क के दक्षिण में एक पूर्वी यूक्रेनी खनन गांव पर कब्जा कर लिया है। ये यूक्रेन की सबसे महत्वपूर्ण कोयला खदानों में से एक मानी जाती है और जहां रूसी सेना बाहरी इलाके में पहुंच गई है। रूसी सेनाएं गर्मियों के बाद से एक महत्वपूर्ण पूर्वी केंद्र पोक्रोव्स्क की ओर बढ़ रही हैं। मॉस्को के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सैनिकों ने पोक्रोव्स्क के दक्षिण-पश्चिम में लगभग आठ किलोमीटर (पांच मील) दूर स्थित पिशचेन गांव पर कब्जा कर लिया है, जिसे रूस कई महीनों से जब्त करने की कोशिश कर रहा है।
जेलेंस्की ने कहा कि यह हमारे राज्य के खिलाफ रूसी युद्ध में उत्तर कोरिया की भागीदारी का अकाट्य सबूत है। सुरक्षा सेवा ने कहा कि पकड़े गए सैनिकों को तब से कीव में रखा जा रहा है और उन्हें जिनेवा कन्वेंशन के अनुसार सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।