रूसी सेना के साथ जारी युद्ध के बीच बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, इतिहास को मिटाने की कोशिश कर रहा रूस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को रूसी हमलों से देश के पवित्र धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सैनिक ‘यूक्रेनी इतिहास को मिटाने’ की कोशिश कर रहे हैं। फेसबुक पर साझा किए गए एक भाषण में जेलेंस्की ने कीव में नरसंहार के शिकार लोगों की याद में बने स्मारक स्थल ‘बाबी यार’ पर हुए रूसी हमले की कड़ी निंदा की।

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग की वजह से एलआईसी के आईपीओ को टाल सकती है सरकार 

उन्होंने सवाल किया, “अगर बाबी यार को भी नहीं बख्शा गया तो आगे क्या होगा? कौन-सी ‘सैन्य वस्तुएं, नाटो के ठिकाने’ रूस के लिए खतरा हैं? सेंट सोफिया कैथेड्रल, लावरा, एंड्रयू चर्च का क्या होगा?” यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया कि पिछले बृहस्पतिवार को हमला शुरू होने के बाद से लगभग 6,000 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। हालांकि, रूस ने हताहतों की कुल संख्या जारी नहीं की है, लिहाजा इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

प्रमुख खबरें

Karnataka में 200 से अधिक तालुकों में सूखा, PM Modi से Relief Fund मांगेंगे DK Shivakumar

Gautam Adani ने की जबरदस्त वापसी! Mukesh Ambani को पछाड़ कर फिर बने नंबर-1, India में अमीरों की संख्या भी बढ़ी

Asian Games Badminton: Lakshya Sen और PV Sindhu को मिला कठिन ड्रॉ

Supreme Court ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP नेता Deepak Singla की जमानत याचिका पर ED से मांगा जवाब