Russia Ukraine Conflict: दोनों तरफ से हुए हमलों में पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

यूक्रेन में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में दो अन्य लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अलग हमले में, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर कीव क्षेत्र में रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रूस की सेना ने हाल के दिनों में कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के पास अमेरिका निर्मित पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइल की लगातार कमी है और उसके शस्त्रागार में ये ही एकमात्र हथियार हैं जो इन मिसाइल को मार गिराने में सक्षम हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि रूस के ड्रोन हमले में जापोरिज्जिया क्षेत्र के एक गांव में भी रात में एक व्यक्ति की मौत हुई। जेलेंस्की ने कहा कि क्षेत्रीय राजधानी जापोरिज्जिया में एक मिनीबस पर हुए हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के ड्रोन हमले में दो बच्चों की मौत हो गई और दो वयस्क घायल हुए हैं।

ये हमले मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में शुक्रवार को रूसी ड्रोन हमले के एक दिन बाद हुए। इस हमले में एक शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाया गया था। द्नीप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के प्रमुख ओलेक्सांद्र हांझा ने शनिवार तड़के बताया कि हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है और नौ लोग अब भी लापता हैं।

हमले में 130 अन्य लोग घायल हुए हैं। रूसी समाचार पोर्टल ‘एस्ट्रा’ ने शनिवार को बताया कि यूक्रेन के एक ड्रोन हमले में समारा क्षेत्र में एक तेल रिफाइनरी में आग लग गई। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि एक अज्ञात औद्योगिक प्रतिष्ठान और वाइल्डबेरीज की प्रतिद्वंद्वी कंपनी ओजोन के एक केंद्र को नुकसान पहुंचा है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत