दो घंटे में ही खत्म हो गई रूस-यूक्रेन शांति वार्ता, 1,000-1,000 कैदियों की अदला-बदली पर बनी सहमति

By अभिनय आकाश | May 17, 2025

मॉस्को के 2022 के आक्रमण के शुरुआती हफ़्तों के बाद से रूस और यूक्रेन के बीच पहली सीधी शांति वार्ता इस्तांबुल में समाप्त हुई। दो घंटे से भी कम समय तक चली इस बैठक में दोनों पक्षों के 1,000 युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमति बनी। जो अब तक की सबसे बड़ी अदला-बदली है। साथ ही कहा कि हम युद्धविराम पर वात करेंगे। बैठक के बाद यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने कहा कि अब अगला कदम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच वैठक करवाने पर होगा। 

इसे भी पढ़ें: 'मिशन इस्तांबुल' से पुतिन और जेलेंस्की चाहते क्या हैं? तुर्की पहुंचे रूस-यूक्रेन के प्रतिनिधी

जेलेंस्की ने पूतिन पर साधा निशाना 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी निशाना साधा कि वे खुद बातचीत में शामिल नहीं हुए और एक निम्न स्तर का प्रतिनिधिमंडल भेजा। जो कोई अहम निर्णयकर्ता नहीं माने जाते। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि वह जल्द राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत करेंगे। यह बयान ऐसे समय आया है जब पूतिन शुक्रवार को तुर्किये में रूस और यूक्रेन के बीच हुई बातचीत में शामिल नहीं हुए। मिडिल ईस्ट का चार दिवसीय दौरा कर रहे ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, मुझे नहीं लगता कि जब तक वह और मैं साथ नहीं आते, तब तक कुछ होने वाला है, हमें इसे हल करना होगा, क्योंकि बहुत से लोग मर रहे हैं। 

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज