Russia-Ukraine War: 550 दिनों की सीक्रेट प्लानिंग, एक बटन दबाते ही 40 लड़ाकू विमान, 4 एयरबेस तबाह, पुतिन पर इस बार भारी पड़े जेलेंस्की

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2025

3 साल से लंबे वक्त से चले आ रहे हैं रूस-यूक्रेन जंग को रोकने के लिए ट्रंप लगातार प्रयासरत नजर आ रहे हैं। लेकिन पुतिन के तेवर और जेलेन्स्की के पलटवार को देखते हुए ऐसा लगता है कि रूस और यूक्रेन दोनों ही मुल्क युद्ध विराम को लेकर अभी कोई फैसले पर नहीं पहुंचने वाले हैं। अपने सैन्य अभियान को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाते हुए, यूक्रेन ने पाँच प्रमुख रूसी एयरबेसों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं। यूक्रेनी हमले में रूस को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि इस अटैक में 40 से अधिक रूसी विमान नष्ट हो गए हैं। ये हमले, मरमंस्क, इरकुत्स्क, इवानोवो, रियाज़ान और अमूर क्षेत्रों में सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया। ये रूसी क्षेत्र के अंदर सबसे महत्वाकांक्षी यूक्रेनी हमलों में से एक है।

रूसी रक्षा मंत्रालय (MoD) ने रविवार को पुष्टि की कि रूस के पांच एयरबेस पर कई ड्रोन हमले हुए, जिसमें कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने दावा किया कि ड्रोन हमले 11 महीनों से योजनाबद्ध ऑपरेशन का हिस्सा थे, और कम से कम 40 रूसी विमान नष्ट हो गए, जिनमें TU-95 और TU-22 रणनीतिक बमवर्षक शामिल हैं, जो परमाणु पेलोड ले जाने में सक्षम हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ये हमले एफपीवी (फर्स्ट-पर्सन व्यू) ड्रोन का इस्तेमाल करके किए गए।" बयान में कहा गया कि ड्रोन हमलों के परिणामस्वरूप कई विमानों में आग लग गई, लेकिन आग बुझा दी गई। नागरिकों या सैन्य कर्मियों में से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: रूस में पुल ढहने के कारण ट्रेन पटरी से उतरी, कम से कम सात लोगों की मौत: अधिकारी

रूस ने आतंकवादी हमला बताया

रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आज, कीव शासन ने मरमंस्क, इरकुत्स्क, इवानोवो, रियाजान और अमूर में स्थित हवाई क्षेत्रों पर एफपीवी ड्रोन का उपयोग करके एक आतंकी हमला किया। इवानोवो, रियाजान और अमूर में सैन्य हवाई क्षेत्रों पर हुए सभी आतंकवादी हमलों को विफल कर दिया गया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मरमंस्क और इरकुत्स्क क्षेत्रों में सैन्य हवाई अड्डों के नजदीकी इलाकों से एफपीवी ड्रोन छोड़े जाने के परिणामस्वरूप कई विमानों में आग लग गई। हालांकि आग बुझा दी गई है। यह अनुमान जताया जा रहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की कल इस्तांबुल में होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता से पहले मॉस्को पर दबाव बनाना चाहते हैं। रूसी अधिकारी व्लादिमीर मेदिन्स्की के नेतृत्व में रूस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार की वार्ता के लिए पहले ही तुर्किये पहुंच चुका है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यूक्रेन में तत्काल युद्ध विराम की उम्मीद कम ही है।

यूक्रेनी गांव पर कब्जे का दावा

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन के उत्तरी सुमी क्षेत्र के ओलेक्सीवका गांव पर उसने कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार को सुमी क्षेत्र की 11 और बस्तियों को खाली करने का आदेश दिया, क्योंकि रूसी सेनाएं क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं।

प्रमुख खबरें

खजाने की लूट के लिए जनता से माफी मांगें Akhilesh Yadav, Deoria में जमकर गरजे CM Yogi Adityanath

Tibet Flood से भारी तबाही, नेपाल सीमा के पास 7 की मौत और 554 लापता

MCC NEET UG Schedule: नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे चरण का इंतजार खत्म, mcc.nic.in पर ऐसे करें Online Registration

Nepal Flood Crisis: मौत का आंकड़ा 626 पहुंचा, बचाव के लिए भारत से भेजी गई 11 सदस्यों की स्पेशल टीम