यूक्रेन-रूस युद्ध: खेरसन में तेज हुआ संग्राम, आम लोगों ने रूसी सेना का किया मुकाबला

By अनुराग गुप्ता | Mar 03, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच आठवें दिन भी युद्ध जारी है। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे हर एक भारतीय को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत विमानों को लगातार भेज रहा है। हिंदुस्तान अभी तक अपने दो लालों को खो चुका है। एक कर्नाटक का रहने वाला था तो दूसरा पंजाब का। यूक्रेन से आने वाली हर एक तस्वीर डरावनी है। चारो तरफ चीख, पुकार और दर्द से कराहने की कहानियां सुनाई दे रही हैं। राजधानी कीव में आधी रात को दो बड़े धमाके हुए। इसके अलावा यूक्रेन लगातार लोगों को अपने घरों में रहने की हिदायत दे रहा है। विश्व के अधिकतर देश मांग कर रहे हैं कि यूक्रेन से रूस को जल्द से जल्द बाहर निकल जाना चाहिए। लेकिन रूस रोजाना अपने हमले तेज कर देता है। 

खेरसन पर रूस ने किया कब्जा

यूक्रेन के औद्योगिक शहर खेरसन पर रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया है। खेरसन के मेयर ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा खारकीव पर भी लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे इतिहास को दोहराया जा रहा हो। आपको बता दें कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव ने तबाही का मंजर देखा था और 80 साल बाद फिर वैसा ही हो रहा है।

शहर रो रहा है। दिनभर एयर साइरन बजता रहता है। घरों में लोग दुबक कर रह गए हैं। इमारतें और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इतिहास के पन्नों को पलटें तो याद आएगा कि हिटलर की नाजी सेना ने सोवियत संघ पर जमकर हमला बोला था। उस वक्त खारकीव सोवियत संघ का प्रमुख सैन्य ठिकाना होता था और उसे खारकोव के नाम से जाना जाता था। 1941 में हुए हमले में दो दिनों के भीतर खारकीव में 30,000 से ज्यादा यहूदियों की मौत हुई थी। हालांकि सोवियत संघ ने नाजियों को भगा दिया था।

मौजूद परिपेक्ष्य की बात करें तो अमेरिका दावा कर रहा है कि रूस धीरे-धीरे यूक्रेन पर कब्जा करने के मिशन को अंजाम दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: रूस के खिलाफ पारित हुआ निंदा प्रस्ताव, पहली बार भारत और पाकिस्तान UN में एक लाइन पर आए 

यूक्रेन में मारे गए कई मासूम

संयुक्त राष्ट्र महासभा के आंकड़े के अनुसार यूक्रेन में रूसी हमले के चलते अभी तक 752 लोगों की मौत हुई है। हालांकि यह आंकड़ा एक मार्च तक का है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि 752 लोगों में कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जानकारी सामने आई है कि अभी तक 10 लाख से अधिक नागरिक यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक