रूस-यूक्रेन युद्ध: जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग बुझाई गई, विकरण का स्तर भी नॉर्मल

By अनुराग गुप्ता | Mar 04, 2022

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच नौवें दिन भी युद्ध जारी है। ऐसे में रूसी सैनिकों ने दक्षिणी यूक्रेन के एनेर्होदर शहर में स्थित जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाया। जिसकी वजह से प्रतिष्ठान में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग को बुझाया जा चुका है। जिसके चलते विकरण का बड़ा खतरा टल गया है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन की राजधानी कीव में फिर भारतीय छात्र को लगी सेना की गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बाइडेन ने जेलेंस्की से की बात

जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट में आग लगने की खबर के बात अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत की और रूस से प्रभावित क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा आपात बचाव दल को वहां जाने की अनुमति देने की मांग की है। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Jio ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी! 200 रुपये में मिलेगा OTT, डेटा और लाइव टीवी का कॉम्बो

कार खरीदने वालों को झटका! Hyundai ने बढ़ाईं कीमतें, अब देना होगा ज्यादा पैसा

Abhijit Dipke Attack | मुझ पर हमले के पीछे आरएसएस के लोग थे, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का आरोप

रिकॉर्ड के मोर्चे पर कौन भारी, कौन कमजोर