Russia-Ukraine War: कीव के अधिकारी नागरिकों से कर रहे हैं सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2022

कीव, 26 फरवरी (एपी)कीव के अधिकारी निवासियों को आगाह कर रहे हैं कि रूसी सैनिकों के साथ सड़कों पर लड़ाई चल रही है, इसलिए वे खुले में नहीं आएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। शनिवार को जारी परामर्श में निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और खिड़कियों के समीप अथवा बालकनी में नहीं जाने को कहा गया है। साथ ही निवासियों को ध्यान रखने को कहा है कि कहीं वे मलबे और गोलियों की ज़द में नहीं आ जाएं। यूक्रेनी सेना ने कहा कि एक सैन्य इकाई के निकट लड़ाई चल रही है। कीव के मेयर विताले क्लिश्को ने कहा कि तेज धमाकों से एक प्रमुख ऊर्जा संयंत्र के निकट का स्थान दहल गया। तोक्यो पनामा में पंजीकृत जापानी कंपनी के स्वामित्व वाला एक मालवाहक पोत यूक्रेन के दक्षिणी तट के निकट गोलीबारी की चपेट में आ गया।

प्रमुख खबरें

Asian Games: नागोया में भारतीय खिलाड़ियों के आवास संकट पर मदद को आगे आए प्रवासी

Asian Games में चौथी बार उतरेंगी Pranati Nayak, पहले पदक पर टिकी निगाहें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला

MMA Fighter Varun Sanyal और भारतीय निशानेबाजों को Asian Games में आवास के लिए परेशानी हुई