यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच PM मोदी ने की सीसीएस की बैठक, मौजूदा हालात पर हुई विस्तृत चर्चा

By अनुराग गुप्ता | Feb 26, 2022

नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ चुका है। ऐसे में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक की। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के साथ-साथ यूएनएससी में भारत का कदम क्या होगा और रूस-यूक्रेन युद्ध की ताजा स्थिति क्या है, इस पर चर्चा हुई। 

भारतीयों को निकालने में जुटी सरकार

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बताया कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई। विदेश मंत्री ने बताया कि हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं।

इससे पहले यूक्रेन पर रूसी सैनिकों के हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की थी और फिर रात में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर 25 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हिंसा को तत्काल रोके जाने की अपील की थी। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद रूस की चेतावनी, भारत पर गिर सकता है International Space Station 

पीएमओ ने बताया था कि रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन संबंधी हालिया घटनाक्रम की जानकारी दी। पीएमओ ने बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस पुराने विश्वास को दोहराया कि रूस एवं नाटो के बीच मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट