Russia-Ukraine War: पुतिन ने कहा- रूस में नहीं है मार्शल लॉ लगाने की जरूरत, यूक्रेन समर्थक देशों को दी ये चेतावनी

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 06, 2022

रूस और यूक्रेन  युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि इस वक्त ऐसा कुछ नहीं है जिसके कारण रूस में मार्शल लॉ लगाना पड़े। इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थी कि रूस में मार्शल लॉ लगाया जा सकता है।

नहीं है मार्शल लॉ लगाने जैसे हालात

पुतिन ने कहा मार्शल लॉ उस देश में लगाया जाता है जहां बाहरी हमला होता है। उन्होंने कहा कि वह रूस में ऐसी कोई स्थिति नहीं देख रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि ऐसे हालात पैदा भी न हो।

 तीसरे पक्ष को नहीं जाएगा स्वीकारा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह भी कहा कि किसी तीसरे पक्ष द्वारा यूक्रेन के ऊपर No Fly Zone घोषित करने को मॉस्को युद्ध में शामिल होना करार देगा। महिला पायलटों के साथ मीटिंग में शनिवार को पुतिन ने कहा कि इस दिशा में उठाए गए किसी भी कदम को रूसी एक बाहरी दखल मानेगा और रूसी सेना के प्रति खतरे के तौर पर देखेगा। उन्होंने कहा उस क्षण में हम उन्हें सैन्य संघर्ष में शामिल मानेंगे और इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि वे किस के सदस्य हैं

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने NATO से कही ये बात

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की  ने NATO से गुजारिश की है कि उनके ऊपर के वायु क्षेत्र को No FLy Zone घोषित किया जाए। NATO का कहना है कि ऐसा घोषित करने से यूक्रेन के ऊपर सभी अधिकृत विमानों पर पाबंदी लग जाएगी। जिससे परमाणु अस्त्रों से लैस रूस के साथ यूरोपीय देशों की बड़े स्तर पर जंग छिड़ जाएगी।

सिंगापुर ने भी किया रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का ऐलान

आपको बता दे बीते कत सिंगापुर सरकार ने यूक्रेन पर हमला करने को लेकर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का ऐलान किया है और वह दक्षिण पूर्व एशिया में ऐसा करने वाले कुछ सरकारों में शामिल हो गई है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है सभी देशों चाहे वह बड़े हो या छोटे की संप्रभुता राजनीतिक स्वतंत्रता एवं क्षेत्रीय अखंडता का अवश्य ही सम्मान किया जाना चाहिए। इसमें कहा गया है कि इन प्रतिबंधों का लक्ष्य छोड़ने या साइबर अटैक की रूस की क्षमता को कमजोर करना है।

प्रमुख खबरें

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार