रूसी सेना के हमले में गर्भवती महिला की हुई मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

By अनुराग गुप्ता | Mar 14, 2022

ल्वीव। यूक्रेन और रूस के बीच 19 दिनों से युद्ध चल रहा है। ऐसे में रूसी सैनिकों ने हमले तेज कर दिए हैं। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध में कई मासूमों की भी मौत हुई है। इसी बीच एक झकझोरने देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। यह कोई मामूली क्षति नहीं है क्योंकि महिला के साथ-साथ अजन्मे बच्चे ने भी दुनिया को अलविदा कहा है। 

यूक्रेन में कीव क्षेत्र के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने बताया कि रूसी बलों ने कीव के उत्तर-पश्चिम उपनगरों पर रात भर तोपों से गोले दागे और राजधानी के पूर्वी हिस्से में कई इलाकों को निशाना बनाया। क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने यूक्रेनी टेलीविजन को बताया कि कीव के पूर्व में लड़ाई के दौरान ब्रोवरी के एक नगर काउंसलर की जान चली गई। उत्तर-पश्चिमी शहरों इरपिन, बुका और होस्तोमेल में भी रात भर हमले किए जाने की सूचना मिली है। 

इसे भी पढ़ें: सीरिया में इजराइल के हमलों के जवाब में ईरान ने इराक पर किया मिसाइल अटैक, अमेरिकी दूतावास पर हुआ था हमला 

कीव में हमले हुए तेज

रूस ने कीव पर कब्जा करने की कोशिश में हमले कर दिए हैं। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने बताया कि रूसी सैनिकों ने पिछले 24 घंटों में पश्चिम हिस्से में हमले तेज कर दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार