ट्रम्प की चाहत, दोबारा जी-7 समूह में शामिल हो रूस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि वह चाहते हैं कि रूस दोबारा जी-7 समूह में शामिल हो जाए। इस सप्ताहांत में औद्योगिक देशों के समूह का शिखर सम्मेलन फ्रांस में होने जा रहा है।

ओबामा प्रशासन के दौरान रूस इससे बाहर हो गया था। यह पहले जी-8 समूह था, इसमें अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और रूस शामिल थे। यूरोपीय संघ भी वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होता है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर की वर्तमान स्थिति पर ट्रंप ने फिर की मध्यस्थता की पेशकश

ट्म्प ने अपने ‘ओवल ऑफिस’ में पत्रकारों से कहा कि मुझे लगता है कि रूस का इसमें शामिल होना अधिक उचित होगा। इसे जी-8 होना चाहिए क्योंकि हम अधिकतर जिन चीजों पर बात करते हैं वह रूस से जुड़ हैं। उन्होंने कहा कि तो मैं निश्चित तौर पर इसे दोबार जी-8 बनता देख रहा हूं।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प ने इमरान से की बात, भारत के खिलाफ संभल कर बयानबाजी करने को कहा

अगर कोई इस पर प्रस्ताव रखेगा तो मैं निश्चित तौर पर बेहद अनुकूल तरीके से इस पर विचार करूंगा। गौरतलब है कि क्रीमिया पर रूस के कब्जे के बाद 2014 में उसे जी-8 से बाहर कर दिया गया था और तब से यह जी 7समूह 

प्रमुख खबरें

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान

MEA का बड़ा ऐलान: Passport सिर्फ Travel Document, नागरिकता का पक्का सबूत नहीं