यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुसी रूसी सेना, लड़ाई अभी भी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2022

कीव। (एपी) यूक्रेन के प्राधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस गयी है और सड़कों पर लड़ाई चल रही है। खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने रविवार को बताया कि यूक्रेनी सेना शहर में रूसी सैनिकों से लड़ रही है और उन्होंने नागरिकों से घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा है। खारकीव रूस की सीमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर है और रूसी सैनिक खारकीव में घुस गए है। इससे पहले तक वे शहर के बाहरी इलाके में ही थे और उन्होंने शहर में घुसने की कोशिश नहीं की थी। यूक्रेन की मीडिया और सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में रूसी वाहन खारकीव में चक्कर लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं और एक वाहन सड़क पर जलता दिख रहा है। 

इसे भी पढ़ें: 50 हजार सैनिकों की कुर्बानी देने को तैयार पुतिन, यूक्रेन की जंग में अब रासायनिक हथियार का होगा इस्तेमाल?

तेल अवीव : इजराइल में यहूदी प्रवासियों के लिए बने एक संगठन ने कहा कि वह रूसी आक्रमण से भागकर आने वाले नए प्रवासियों को जगह देने के लिए यूक्रेन सीमा पर अपने प्रयासों को तेज कर रहा है। इजराइल के लिए यहूदी एजेंसी ने शनिवार देर रात कहा कि उसकी पोलैंड, मोल्डोवा, रोमानिया आऊर हंगरी के साथ यूक्रेन की सीमाओं पर छह शरणार्थी शिविरों को खोलने की योजना है। संगठन ने एक बयान में कहा कि उसकी यूक्रेन के यहूदियों को सीमावर्ती देशों में अस्थायी आवास देने की योजना है जब कि वे इजराइल से चले नहीं जाते। एजेंसी ने कहा कि उसने नए प्रवासियों के एक समूह को शनिवार को पोलैंड जाने में मदद की जहां वे इजराइल के लिए विमान में सवार होने का इंतजार कर रहे हैं। इजराइल के विदेश मंत्रालय का अनुमान है कि यूक्रेन में कम से कम 1,20,000 यहूदी हैं। इजराइल में यूक्रेन के प्रवासियों की भी अच्छी-खासी तादाद है। 

प्रमुख खबरें

National Games से पहले Meghalaya को सौगात, Mandaviya ने 150 करोड़ के High-Altitude Sports Center का किया ऐलान

Chefs Secret: दही वाली ग्रेवी अब कभी नहीं फटेगी, बस फॉलो करें ये 3 Super Hacks

Karnataka में खत्म हुआ CM पद का सस्पेंस, DK Shivakumar पर Congress ने लगाई अंतिम मुहर, 3 जून को ले सकते हैं शपथ

Delhi-NCR में भारी बारिश से गर्मी से राहत, IMD का रेड अलर्ट जारी; रहें सावधान!