वेनेजुएला में रूस का दखल, रूसी सेना ने वेनेजुएला में सैनिक और उपकरण भेजे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

कराकस। रूस की सेना के विमानों ने सप्ताहांत में वेनेजुएला में सैनिक और उपकरण भेजे हैं। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने रविवार को बताया कि तकनीकी सैन्य अनुबंध को पूरा करने के लिए रूस के दो विमान शनिवार को वेनेजुएला पहुंचे जिनमे उपकरण और कर्मी सवार थे।

एजेंसी ने इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी लेकिन कराकस में रूसी दूतावास के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि इन उड़ानों को लेकर कुछ भी रहमस्य नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने वेनेजुएला के प्रमुख बैंकों पर प्रतिबंध लगाए

इस अधिकारी का नाम नहीं बताया गया है। वेनेजुएला के स्वतंत्र पत्रकार जैवियर मेयोरका ने ट्विटर पर बताया था कि रूसी वायु सेना के दो विमान कराकस के बाहर शनिवार को मुख्य हवाई अड्डे पर उतरे हैं। इसके बाद स्पुतनिक एजेंसी ने खबर प्रकाशित की।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष